भाजपा चाहती है पुलिस, एमसीडी सिर्फ गाय की देखभाल करे : केजरीवाल

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चाहती है कि पुलिस और एमसीडी लोगों की सुरक्षा और दिल्ली साफ-सफाई को छोड़कर सिर्फ गाय की देखभाल करे।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, “भाजपा चाहती है कि पुलिस और दिल्ली नगर निगम लोगों की सुरक्षा और दिल्ली की साफ-सफाई का काम छोड़कर गाय की देखभाल पर लग जाए। क्या दिल्ली के लोग भी यही चाहते हैं?”

मुख्यमंत्री ने यह प्रतिक्रिया, सदन में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता की उस मांग पर की है, जिसमें उन्होंने कहा है कि दिल्ली नगर निगम और दिल्ली पुलिस गाय माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए एक संयुक्त कार्ययोजना तैयार करे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493