भाजपा चुनाव में 90000 करोड़ रुपये खर्च करेगी : प्रशांत भूषण

बेंगलुरू, 30 मार्च (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय के चर्चित वकील और भ्रष्टाचार के विरोध में आवाज उठाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भूषण ने शनिवार को यहां कहा कि आम चुनाव-2019 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 90,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

भूषण ने कहा, “अनुमान है कि लोकसभा चुनाव-2019 में एक लाख करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसका 90 फीसदी हिस्सा भाजपा खर्च करेगी।”

प्रशांत भूषण यहां सामाजिक-राजनीतिक संगठन स्वराज अभियान द्वारा जारी घोषणा-पत्र ‘रिक्लेमिंग द रिपब्लिक’ पर एक व्याख्यान दे रहे थे।

उन्होंने अफसोस जताया कि लोकतंत्र और चुनाव धन का बंधक बन गया है। उन्होंने कहा कि पूरी चुनाव प्रणाली धन पर आश्रित हो गई है और राजनीतिक दलों के खर्च की कोई सीमा नहीं है।

भूषण ने कहा, “चुनाव की फंडिंग में पारदर्शिता लाने के लिए प्रबल चुनाव सुधार की सख्त जरूरत है। दुनिया के किसी भी देश में चुनावी बांड जैसा अपारदर्शी उपकरण नहीं है, लेकिन भारत में हमारे पास है, जहां कॉरपोरेट और विदेशी कंपनियां गुप्त लेकिन कानूनी तरीके से किसी पार्टी को पैसे भेज सकती हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493