भाजपा नेताओं को जमानत, 7 कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में (लीड-1)

कोलकाता, 26 मई (आईएएनएस)। भाजपा के एक विरोध जुलूस के दौरान गुरुवार को हुई हिंसा के संबंध में गिरफ्तार पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं को यहां एक अदालत ने शुक्रवार को जमानत दे दी, लेकिन पार्टी के सात कार्यकर्ताओं को सोमवार तक के लिए पुलिस की हिरासत में भेज दिया गया।

जमानत पाने वाले भाजपा नेताओं में राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष, और राज्यसभा सांसद रूपा गांगुली शामिल हैं।

इसके पहले भाजपा के 135 नेताओं और कार्यकर्ताओं को बंकशाल अदालत में पेश किया गया। इसके एक दिन पहले लालबाजार स्थित पुलिस मुख्यालय तक निकाले जा रहे विरोध जुलूस के दौरान पार्टी समर्थक पुलिस से भिड़ गए थे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493