भाजपा नेता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

फतेहपुर, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के खखरेडू थाने में एक स्थानीय भाजपा नेता के खिलाफ किशोरी से कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने मंगलवार को कहा,”थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 साल की लड़की ने सोमवार को स्थानीय भाजपा नेता केशर सिंह पटेल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।”

उन्होंने कहा, “दर्ज तहरीर के मुताबिक किशोरी का उसके परिवार से विवाद चल रहा है। एक सप्ताह पूर्व केशर सिंह उसे पैरवी करने के बहाने अपने साथ लखनऊ ले गया और वहां एक होटल में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।”

थाना प्रभारी ने कहा कि डीआईजी इलाहाबाद के आदेश पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और किशोरी को चिकित्सा परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493