भाजपा नेता के खिलाफ मानहानि की कार्रवाई शुरू

चेन्नई, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। मद्रास उच्च न्यायालय ने सोमवार को स्वत: संज्ञान लेते हुए भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एच.राजा के खिलाफ कथित रूप से न्यायपालिक के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए मानहानि की प्रक्रिया शुरू की है।

राजा की शनिवार को पुडुकोट्टाई जिले में उस वक्त पुलिस से बहस हो गई थी, जब पुलिस ने गणेश प्रतिमा जुलूस को अदालत के आदेश का हवाला देकर रोक दिया था।

मद्रास उच्च न्यायालय ने सोमवार को राजा को चार हफ्तों के अंदर अदालत के समक्ष पेश होने का आदेश दिया है।

पुडुकोट्टाई पुलिस ने शनिवार को राजा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं में मामला दर्ज किया था।

राजा ने हालांकि न्यायपालिका के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी से इंकार किया है और कहा कि वीडियो क्लिप में उनकी आवाज को उनकी छवि बिगाड़ने के लिए संपादित किया गया है। उन्होंने कहा कि वह न्यायपालिका का सम्मान करते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493