भाजपा नेता पर हमले के लिए 6 हिरासत में

गाजियाबाद, 12 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया पर कुछ अज्ञात हमलावरों द्वारा हमला किए जाने के एक दिन बाद, पुलिस ने शुक्रवार को एक महिला कॉन्स्टेबल सहित छह लोगों को हिरासत में लिया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता तेवतिया पर अज्ञात हमलावरों ने एके-47 से सौ राउंड गोलियां चलाई। हमला गुरुवार रात 8.30 बजे हुआ, जब तेवतिया रावली गांव से कविनगर अपने घर लौट रहे थे।

गंभीर रूप से घायल तेवतिया को नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

पुलिस अधीक्षक राकेश पांडे ने कहा, “छह लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।”

उन्होंने कहा, “प्रथम ²ष्टया घटना निजी दुश्मनी का नतीजा प्रतीत हो रहा है।”

पांडे ने कहा, “तेवतिया की दुश्मनी दुर्दात अपराधी राकेश हसनपुरिया से थी, जिसे एक मुठभेड़ में गाजियाबाद पुलिस ने मार गिराया। उसकी पत्नी सुनीता, (उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल) हिरासत में लि, गए लोगों में शामिल है। लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।”

तेवतिया ने 2012 में मुरादनगर से भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन वह चुनाव हार गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493