भाजपा नेता हत्याकांड में मृतकों की संख्या बढ़कर 4 हुई

ग्रेटर नोएडा, 17 नवंबर (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा में गुरुवार को हुई गोलीबारी में घायल तीसरे व्यक्ति और एसयूवी से कुचली गई किशोरी की मौत के बाद इस घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया, “भाजपा नेता शिव कुमार यादव और उनके ड्राइवर सह सुरक्षाकर्मी व एक अन्य भाजपा नेता को बदमाशों ने गुरुवार को गोली मार दी थी, जिसके बाद यादव व उनके ड्राइवर की मौत हो गई थी। तीसरे व्यक्ति रहीशपाल को घायल होने के बाद दिल्ली के जीटीबी नगर अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।”

पुलिस ने बताया, “बदमाशों द्वारा गोलीबारी के बाद एसयूवी वाहन का टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर वहां सड़क पार कर रही 15 वर्षीय किशोरी अंजली को कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल में इलाज के दौरान लड़की की भी मौत हो गई।”

बदमाश गोलीबारी कर घटनास्थल से भाग गए।

सहायक पुलिस अधीक्षक सुनीति सिह ने दावा किया कि प्रथम दृष्ट्या जांच से पता चलता है कि हत्या का उद्देश्य निजी कारण था।

शिव कुमार हत्या का एक आरोपी था और वह जमानत पर बाहर था। वह हाल ही में कथित रूप से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुआ था। उसके पिता की भी दुश्मनी में ही हत्या कर दी गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493