भाजपा ने ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोप खारिज किए

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री एम. वैंकेया नायडू ने बुधवार को ईवीएम से छेड़छाड़ के सभी आरोपों को खारिज कर दिया। नायडू ने कहा कि सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) राष्ट्र का मूड समझने में नाकाम रही है।

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री एम. वैंकेया नायडू ने बुधवार को ईवीएम से छेड़छाड़ के सभी आरोपों को खारिज कर दिया। नायडू ने कहा कि सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) राष्ट्र का मूड समझने में नाकाम रही है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली नगर निगम चुनाव में भारी जीत देखते हुए नायडू ने कहा कि लोगों ने आप को वोट नहीं दिया, क्योंकि उसने अच्छा काम नहीं किया।

नायडू ने कहा, “यह आरोप निराधार है। भाजपा की केंद्र में सरकार दिल्ली विधानसभा चुनाव (2015) के समय भी थी।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए नायडू ने कहा, “वह (अरविंद केजरीवाल) प्रदर्शन करने के लिए तैयार नहीं हैं, वह केंद्र सरकार के साथ काम नहीं करना चाहते है। वह राष्ट्र के मूड को समझ नहीं सके। राष्ट्र का मत मोदी के पक्ष में है।”

आप नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इससे पहले बुधवार को भाजपा के पक्ष में वोट देने के लिए ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। सिसोदिया ने कहा था कि दिल्ली के लोगों का भाजपा के पक्ष में जाने का ‘कोई कारण’ नहीं है।

सत्तारूढ़ आप दिल्ली नगरनिगम चुनाव में भाजपा के बाद दूसरे स्थान पर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493