भाजपा ने ओडिशा के अभिनेताओं की गिरफ्तारी की मांग की

भुवनेश्वर, 11 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ऑस्कर चिट फंड कंपनी में अभिनेता से नेता बने बीजू जनता दल (बीजद) के नेताओं के कथित तौर पर शामिल होने को लेकर शनिवार को उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। कंपनी ने कथित तौर पर लोगों से 230 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है।

ऑस्कर चिट फंड के अध्यक्ष प्रभास राउत की गुरुवार को नई दिल्ली से गिरफ्तारी के बाद भाजपा ने पापू पोम पोम के नाम से मशहूर तत्व प्रकाश सत्पति के अलावा बीजद सांसदों सिद्धांत महापात्रा और अनुभव मोहंती, विधायक आकाश दास नायक की गिरफ्तारी की मांग की है।

भाजपा की ओडिशा इकाई के उपाध्यक्ष समीर मोहंती ने कहा है कि अभिनेताओं ने राजनीति की आड़ में राज्य के लोगों को धोखा दिया है। प्रत्यक्ष रूप से गुजरात और महाराष्ट्र में भी निवेशकों को ठगा गया है।

उन्होंने कहा कि महापात्रा और मोहंती ने विभिन्न कार्यक्रमों में ऑस्कर समूह को बढ़ावा दिया था। अभिनेताओं ने राउत द्वारा निर्मित कई उड़िया फिल्मों में भी काम किया है।

भाजपा के इन आरोपों के जवाब में बीजद सांसद और अभिनेता आकाश दसनायक ने कहा, “किसी कलाकार को कैसे पता चलेगा कि फिल्म निर्माण में ठगे गए पैसे का इस्तेमाल किया गया है?”

उन्होंने कहा कि चिट फंड घोटाले में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

सत्पति ने कहा, “मुझे कैसे पता चलेगा कि किसी कंपनी ने लोगों को धोखा दिया है? मैंने उनकी फिल्मों में तब काम किया था, जब कंपनी के खिलाफ कोई आरोप नहीं थे।”

इसी बीच, अपराध शाखा ने राउत को पूछताछ के लिए पांच दिन की हिरासत में लिया है। अपराध शाखा के सूत्रों ने कहा कि चिट फंड कंपनी में शामिल होने को लेकर कुछ कलाकारों को नोटिस जारी किए जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493