भाजपा ने केजरीवाल से इस्तीफा मांगा

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना द्वारा हाल ही में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर ‘पाकिस्तान समर्थित रुख’ के लिए मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया और उनके इस्तीफे की मांग की।

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय गोयल के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री के आवास के बाहर एकत्रित हुए और उनके खिलाफ नारेबाजी की।

उन्होंने नारे लगाए, “जो हाफिज सईद का यार है, देश का गद्दार है।”

भारतीय जनता युवा मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता भी उनके साथ थे।

प्रदर्शनकारियों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए दिल्ली पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक केजरीवाल ने सोमवार को मोदी से पाकिस्तान द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक पर फैलाए जा रहे झूठे प्रचार का पर्दाफाश करने का आग्रह किया था।

केजरीवाल ने आपसी मतभेदों के बावजूद पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा कदम उठाने के लिए मोदी की सराहना की थी।

केजरीवाल ने एक वीडियो संदेश में कहा कि उनका खून खौल रहा है यह देखकर कि पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के पार आतंकवादी लॉन्च पैड्स पर कोई सर्जिकल स्ट्राइक नहीं होने के दावे कर रहा है। केजरीवाल ने मोदी से पाकिस्तान के झूठे प्रचार से भी ‘उसी प्रकार लड़ने का आग्रह किया था, जिस प्रकार पाकिस्तान के साथ हम जमीन पर लड़ते रहे हैं।’

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493