भाजपा ने घटिया बना दिया है देश का माहौल : राज बब्बर

गोलघर स्थित पराड़कर भवन में पार्टी के रिसर्च विभाग द्वारा आयोजित मंथन कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए राज बब्बर के तरकश से निकले हर तीन भाजपा पर ही निशाना साध रहे थे।

पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान लेकर पत्रकारों के सवाल पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “भाजपा लाल हो रही है। कोई भी जब बीमार होता है तो लाल हो जाता है। राहुल के बयान से भाजपा को बुखार आ गया है, इसलिए वह लाल हो गई है।”

लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर राज बब्बर ने कहा, “हम चुनाव उसके खिलाफ लड़ेंगे जो देश को तोड़ रहे हैं। इन लोगों (भाजपा) ने देश का माहौल बहुत ही घटिया बना दिया है। आप ही बताइए कहां सुरक्षित माहौल है। जहां देखो महिलाओं को ये लोग नोंच रहे हैं। गरीब महिलाओं को निशाना बना रहे हैं। माहौल पूरी तरह से खराब है।”

भाजपा की सोशल मीडिया पर 12 लाख कार्यकर्ता सक्रिय हैं। इसका जिक्र करने पर राज बब्बर ने कहा कि भाजपा की चाल उन पर ही उलटा पड़ेगी, क्योंकि एक-दूसरे को ही काटेंगे और जब 125 करोड़ जनता एक हो जाएगी तो इनका किया-धरा सब बेकार हो जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493