भाजपा ने पालघर लोकसभा सीट जीती (लीड-1)

पालघर, 31 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को महाराष्ट्र के पालघर लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की। यह सीट पहले भी भाजपा के पास थी।

यहां पर भाजपा के राजेंद्र गावित ने अपने निकटततम प्रतिद्वंद्वी शिवसेना के उम्मीदवार श्रीनिवास वांगा को हराया। श्रीनिवास वांगा दिवंगत भाजपा सांसद चिंतामन वांगा के बेटे हैं। चिंतामन वांगा का इस वर्ष जनवरी में निधन हो गया था, जिस वजह से यहां उपचुनाव कराया गया।

गावित ने कहा, “मैं इस जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और पार्टी के अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493