नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश के लोकसभा चुनावों के लिए छह और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी।
नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश के लोकसभा चुनावों के लिए छह और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी।
केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा अंतिम रूप से तय किए गए नामों में राजस्थान के दौसा से जसकौर मीणा और हरियाणा के रोहतक से अरविंद शर्मा व हिसार से बृजेन्द्र सिंह शामिल हैं।
मध्य प्रदेश में खजुराहो से विष्णु दत्त शर्मा, रतलाम से जी. एस. डामोर और धार से छतर सिंह दरबार चुनाव लड़ेंगे।
dharmpath.com dharmpath