भाजपा ने 5 साल में झूठा प्रचार छुपाने के लिए नफरत फैलाई : अखिलेश

लखनऊ, 8 मई (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने पांच साल में अपना झूठा प्रचार छुपाने के लिए केवल नफरत फैलाई है।

उन्होंने बुधवार को ट्वीट किया, “कुछ दिन पहले भाजपा के एक नेता ने गोबर उठाने वालों पर टिप्पणी दी थी। लेकिन सच ये है कि जिसकी तस्वीर से देश भर में झूठा प्रचार हो रहा है वो महिला कंडे को जलाकर अपने परिवार का पेट पाल रही है। भाजपा ने पांच साल में झूठा प्रचार छुपाने के लिए केवल नफरत फैलाई है।”

गौरतलब है कि भाजपा नेता वरुण गांधी ने सुल्तानपुर में अपनी मां मेनका गांधी के लिए प्रचार करने के दौरान कहा था कि कल तक जो लोग सैफई में गोबर के कंडे उठाते थे वो आज पांच करोड़ की गाड़ी में चल रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493