बेंगलुरू, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से दो दिन पहले पार्टी के पदाधिकारियों और संसदीय बोर्ड के सदस्यों ने गुरुवार को यहां बैठक की। यह बैठक कार्यकारिणी के एजेंडे को अंतिम रूप देने के लिए बुलाई गई थी।
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ऐसे राज्यों में पार्टी के विस्तार पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जहां इसकी पकड़ बहुत मजबूत नहीं है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, भाजपा ने हाल ही में पार्टी की सदस्यता अभियान में सभी पार्टियों से बाजी मारी है। पार्टी ने अपने सदस्यों की संख्या सबसे अधिक होने का दावा किया है। अब पार्टी की कोशिश इस सर्वाधिक सदस्यता को वोट में परिवर्तित करने की है।
बैठक में भाजपा के नेतृत्व में केंद्रीय राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के कार्यो तथा इसकी उपलब्धियों पर भी चर्चा की जाएगी।
dharmpath.com dharmpath