भाजपा पश्चिम बंगाल से गायब हो जाएगी : कबीर सुमन

कोलकाता, 21 जुलाई (आईएएनएस)। प्रख्यात बांग्ला गायक व संगीतकार कबीर सुमन ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बंगाल की स्थिति से ‘अनभिज्ञ’ करार देते हुए दावा किया कि पार्टी बंगाल की राजनीति से गायब हो जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा को बंगाल और यहां के लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

कबीर ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की ओर से आयोजित शहीद दिवस रैली में कहा, “बंगाल में एक पार्टी है भाजपा। वे बंगाल के बारे में कुछ नहीं जानते हैं। वे यहां से खत्म हो जाएंगे।”

कबीर ने यहां विशाल रैली को संबोधित करते हुए कहा, “वे सोचते हैं कि वे यहां हिंदुओं को समझते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है।”

कबीर ने यह भी कहा कि भाजपा लोगों की नाराजगी और नफरत के लायक भी नहीं है।

उन्होंने कहा, “उनसे नाराज मत हो, वे इसके योग्य नहीं हैं। अगर वे किसी तरह की परेशानी पैदा करने की कोशिश करते हैं तो उन्हें बस रोक दें। वे भाग जाएंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493