भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक 6 व 7 अगस्त को झांसी में

झांसी में दूसरी बार होने वाली भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में 650 कार्यकतरओ के साथ केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र शामिल होंगे।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चंद्रमोहन ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री सात अगस्त और केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र छह अगस्त को झांसी पहुंचेंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश से चुने गए सभी सांसद और केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे।

चंदमोहन ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सांसद केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में कार्यसमिति की बैठक भानी देवी गोयल सरस्वती विद्यामंदिर उन्नाव बालाजी रोड़, झांसी में होगी।

कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, जल संसाधन नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री उमा भारती, लघु एवं मध्य उद्योग मंत्री कलराज मिश्र, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिव प्रकाश जी, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह सहित अनेक नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति बैठक का उद्घाटन छह अगस्त को सुबह 11.00 बजे तथा समापन सात अगस्त को दोपहर एक बजे होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493