भाजपा मुख्यालय भोपाल में दो दबंग बुजुर्ग राजनीतिज्ञ

1278410धर्मपथ(खुसर-फुसर)- भोपाल-प्रदेश भाजपा मुख्यालय में राजनीतिक दिग्गजों की कमी नहीं है,सिर्फ कुछ एक् नेता नहीं जो अपना रिटायरमेंट नहीं चाहते अपितु कार्यालय में भी हैं जो पद छोडना नहीं चाहते और ना ही यह चाहते हैं कि युवा उर्जा आगे आये,मजे कि बात कि ये अभी भी दांव-पेंच में इतने माहिर हैं कि अच्छे-अच्छे पानी मांगने लगें.

कानूनी विभाग से जुडेएक् सज्जन अपने समय में तो मशहूर रहे ही हैं अपनी कार्यशैली को लेकर आज भी छपास कि भूख उनकी खत्म नहीं हुई,हाँ पैंतरे भी चल देते हैं अब उसमें हार हो जाये तो कोई गिला नहीं.आज ही एक् वाकये में एक् जिम्मेदार पदाधिकारी ने उनसे कुछ कागज मांगे लेकिन उन्होने ना देने के लिये बहाना बना दिया कि चाबी नहीं पदाधिकारी भी बहुत तेज हैं उन्होने ताला तोडने का हुक्म जारी कर दिया क्योंकी प्रेस-ब्रीफ़िंग में वे कागज जरूरी थे,महाशय चित्त हो गए और चाबी प्रगट हो गयी.
एक् और बुजुर्गवार हैं जो प्रथम मंजिल पर बैठते हैं और राजनीति वही से चलाते हैं,इसमें ये माहिर भी हैं.ये इतने मजबूत हैं कि सत्ता का एक् भी काम जो ये चाहें और जिसके लिये चाहें इनका नहीं रुकता है और ना ही कोई टालता है,बशर्ते आप व्यवस्थित हों और इनकी तबियत से मेल खाते हों,टीका लगाते हों तो सोने पर सुहागा,इनका दरबार भी निराला है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493