भाजपा में ईमानदार नेताओं को घुटन हो रही : केजरीवाल

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेतृत्व के तानाशाही रवैये से ईमानदार लोगों को पार्टी में घुटन हो रही है।

उन्होंने भाजपा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू के राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा देने के एक दिन ट्वीट कर सिद्धू को सलामी दी।

आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “ईमानदार और अच्छे लोगों को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के तानाशाही रवैये की वजह से पार्टी के भीतर घुटन महसूस होती है।”

ऐसी अटकले हैं कि सिद्धू भाजपा पार्टी छोड़ सकते हैं और पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आप का दामन थाम सकते हैं।

पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं।

आप के एक वरिष्ठ नेता ने आईएएनएस को बताया कि सिद्धू एक या दो दिनों में संवाददाता सम्मेलन कर भविष्य की रणनीति का ऐलान कर सकते हैं।

गौरतलब है कि इस साल अप्रैल में सिद्धू को भाजपा ने राज्यसभा के लिए मनोनीत किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493