उज्जैन– भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उज्जैन के वार्ल्मीकी घाट पर अपनी राजनैतिक दल के साथ दलित संतों के साथ क्षिप्रा जी में डुबकी लगा अपना कुम्भ स्नान सम्पन्न किया.सनातन व्यवस्था में संतों में किसी प्रकार का वर्गीकरण नहीं है लेकिन भाजपा ने समरसता स्नान दलित संतों के साथ करने की घोषणा के बाद विवाद को जन्म दे दिया था.
भाजपा के नेता अवश्य इस स्नान को लेकर अपने मुंह मियाँ मिट्ठू बन रहे हैं लेकिन इसका विरोध संतों के सहित प्रत्येक वह व्यक्ति कर रहा है जो सनातन का जानकार एवं पोषक है. भाजपा इस स्नान नौटंकी से अपने ही वोटरों के मन में अविश्वास पैदा कर रही है .
dharmpath.com dharmpath