भाजपा विधायक के खिलाफ मुकदमा वापस लेने पर झारखंड सरकार की आलोचना

रांची, 3 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड में विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दुलु महतो के खिलाफ आपराधिक मामला वापस लेने के लिए राज्य सरकार की रविवार को आलोचना की।

राज्य सरकार ने महतो के खिलाफ आपराधिक मामला वापस लेने की मंजूरी दे दी है। उन पर 12 मई, 2013 को हवालात से आरोपी को भगाने का आरोप है।

पुलिस द्वारा इस मामले में एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद विधायक को आत्मसमर्पण करना पड़ा था, जिसके बाद वह छह माह से अधिक समय तक जेल में रहे। लेकिन फिलहाल वह जमानत पर रिहा हैं। विपक्षी दलों ने राज्य सरकार के इस कदम की आलोचना की है।

झारखंड कांग्रेस के महासचिव आलोक दूबे ने कहा, “मुख्यमंत्री रघुवर दास की अगुआई में भाजपा सरकार दोमुंही नीति लागू कर रही है। अपने विधायकों के खिलाफ सरकार आपराधिक मामले वापस ले रही है, जबकि हमारे नेता और पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव पर अपराध नियंत्रण कानून (सीसीए) लगाया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493