भाजपा व बसपा की भाषा बदल गई है : डिंपल

दरअसल खुफिया सूत्रों के अनुसार ये लोग हार रहे हैं। डिंपल गुरुवार को लालगंज, मुबारकपुर और सगड़ी विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने आई थीं।

आजमगढ़ की जनसभा में जनता को संबोधित करते हुए डिंपल ने कहा, “भाजपा के पास कोई भी काम बताने के लिए नहीं है, इसलिए वे लगातार मुख्यमंत्री पर हमला कर रहे हैं। भाजपा के लोग हमारे राज्य की कानून व्यवस्था को खराब बता रहे हैं, लेकिन भाजपा शासित राज्यों में उप्र से ज्यादा क्राइम रेट है।”

उन्होंने कहा, “लोग सिर्फ मन की बात करने में लगे है, काम की नहीं। कोई भी काम नहीं हैं भाजपा के पास बोलने के लिए। बैंक से अपना ही पैसा निकालने पर टैक्स लगा दिया। लेकिन समाजवादी सरकार हर गरीब को लोहिया आवास दे रही है। किसानों का कर्ज माफ किया है। लड़कियों को कन्या विद्याधन दिया गया है।”

डिंपल ने कहा, “केंद्र सरकार के मंत्री प्रदेश में घूम रहे हैं, जो झूठ और जहर उगल रहें हैं। जीडीपी बढ़ी तो गैस के दाम कैसे बढ़ गए? कल ही 86 रुपये सिलेंडर पर बढ़ा दिए गए।”

मायावती पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “बुआ जी को हमारी सुरक्षा की चिंता हो गई है। हम उन्हें अब चौथी बार रक्षाबंधन नहीं मनाने देंगे। आजमगढ़ समाजवादियों की धरती है, इसलिए भाजपा के मंत्री यहां नहीं आए हैं। यहां की 10 में 10 सीटें हम जीतने वाले हैं।”

उन्होंने कहा, “सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी हैं। सपा सरकार ने बहुत काम किया है। देश में सपा सरकार की सराहना हो रही है। प्रदेश में हम लोगों को स्मार्टफोन देंगे। महिलाओं को प्रेशर कुकर देंगे। बस में उनका आधा किराया लगेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493