भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक शुरू

नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को यहां महाराष्ट्र सदन में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक का उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रिमंडल के वरिष्ठ मंत्री भी बैठक में भाग लेंगे।

जिन राज्यों में भाजपा सत्ताधारी गठबंधन में घटक दल है और उपमुख्यमंत्री पार्टी से हैं, वहां से उपमुख्यमंत्री बैठक में हिस्सा लेंगे। जिन राज्यों में पार्टी सत्ता में नहीं, बल्कि विपक्ष में है, वहां से विपक्ष के नेता बैठक में शामिल होंगे। बैठक का आयोजन पार्टी के सुशासन प्रकोष्ठ ने किया है।

सूत्रों ने कहा कि दिनभर चलने वाली बैठक का समापन प्रधानमंत्री के भाषण के साथ होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493