भाजपा, सपा, कांग्रेस की करनी और कथनी में बहुत फर्क : मायावती

सहारनपुर, 11 सितंबर (आईएएनएस/आईपीएन)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने रविवार को यहां भाजपा, सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। आगरा, आजमगढ़ और इलाहाबाद के बाद सहारनपुर में अपनी चौथी चुनावी रैली को संबोधित करते हुए माया ने कहा कि भाजपा, सपा, कांग्रेस की करनी और कथनी में बहुत बड़ा फर्क है।

सहारनपुर, 11 सितंबर (आईएएनएस/आईपीएन)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने रविवार को यहां भाजपा, सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। आगरा, आजमगढ़ और इलाहाबाद के बाद सहारनपुर में अपनी चौथी चुनावी रैली को संबोधित करते हुए माया ने कहा कि भाजपा, सपा, कांग्रेस की करनी और कथनी में बहुत बड़ा फर्क है।

उप्र में राजनीतिक दलों के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवारों पर हमला बोलते हुए माया ने कहा कि कांग्रेस को उप्र से सीएम कैंडिडेट ही नहीं मिला तो उन्होंने दिल्ली से बुजुर्ग महिला पर अपना दांव लगाया है। भाजपा के पास तो उम्मीदवार ही नहीं है।

इस दौरान माया ने बसपा के मुख्यमंत्री पद के लिए स्वयं को दावेदार घोषित करते हुए यह भी स्पष्ट कर दिया कि लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में जाना पड़ा तो प्रदेश की बागडोर किसी दलित को ही सौंपी जाएगी।

जनपद के कॉसमॉस मैदान में रविवार को आयोजित अपनी ‘सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय’ नामक रैली को संबोधित करते हुए बसपा अध्यक्ष ने कहा, “मुझे भरोसा है कि इस बार उत्तर प्रदेश में भाजपा तथा समाजवादी पार्टी (सपा) का दंगा कराने का षड्यंत्र काम नहीं आएगा और प्रदेश में बसपा की पूर्ण बहुमत की ही सरकार बनेगी।”

उन्होंने कहा, “मुझे पूरा भरोसा है कि प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मतदाता हमारी पार्टी को ही चुनेगा। हमारी पार्टी जब भी सत्ता में रही है, हमने कानून-व्यवस्था को बेहद दुरुस्त रखा है। हमारी पार्टी ने हमेशा प्रदेश के विकास पर फोकस किया है। मुझे भरोसा है कि जनता हमको चुनेगी, जिससे प्रदेश में विकास के अच्छे दिन आएंगे।”

माया ने कहा कि बसपा सत्ता में आएगी और ‘सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय’ का सपना भी पूरा होगा। आपका जोश ही प्रदेश में बसपा की सरकार बनाएगा।

आजम का नाम लिए बिना मायावती ने कहा कि एक बड़बोले मंत्री ने बाबा साहेब पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित पार्टी नेताओं का चुप्पी साधना यह दर्शाता है कि इनके इशारे पर ही बड़बोले मंत्री ने यह टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि इस टिप्पणी को राज्य एवं देश का दलित समाज किसी भी सूरत मे बर्दाश्त नहीं करेगा।

सपा शासनकाल पर हमला बोलते हुए माया ने कहा कि प्रदेश में लूट, अपहरण, हत्या, डकैती, महिलाओं का शोषण आम बात है। पूरे प्रदेश मे गुंडागर्दी चरम सीमा पर है। यहां कोई दिन ऐसा नहीं होता कि किसी जिले मे किसी महिला की अस्मत से न खिलवाड़ किया गया हो।

माया ने कहा कि बसपा को छोड़कर अन्य सभी सरकारों के कार्यकाल में लोग रोजी-रोटी के लिए दूसरे प्रदेशों में चले गए, जबकि बसपा के कार्यकाल में दूसरे प्रदेशों में गए लोग भी लौट आए।

भाजपा और केंद्र में मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि मोदी सरकार के अच्छे दिनों के सपने बुरे दिनों में तब्दील हो गए हैं। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से वादा किया था कि सत्ता में आने पर सस्ता राशन उपलब्ध कराएंगे। लेकिन सस्ता राशन तो नहीं, केंद्र ने गैस सहित सभी चीजों के दाम बढ़ा दिए।

मायावती ने कहा, “मोदीजी ने अब तक के कार्यकाल में पूजीपतियों एवं धन्ना सेठों के हित में ही काम किया है। मोदी सरकार ने पूर्व में कांग्रेस की तरह बड़े उद्योगपतियों के करोड़ों रुपये के कर्ज माफ कर दिए, जबकि अपने परिवार का जीवन यापन कराने के लिए छोटे-मोटे काम धंधा करने वाले मध्यम वर्ग एवं किसानों को बेवजह परेशान किया जा रहा है।”

मायावती ने कहा, “मोदी जी के जनता से किए गए सभी झूठे वादों की वास्तविकता अब देश की जनता के सामने आ गई है।”

कांग्रेस को दलित विरोधी पार्टी करार देते हुए मायावती ने कहा कि मनरेगा की बात करने वाली कांग्रेस ने एसी में बैठने वाले किसानों का कर्जा माफ किया है। कांग्रेस का 70 हजार करोड़ रुपये कर्ज माफ करना धोखा है।

उन्होंने कहा कि देश में 54 साल तक कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन भ्रष्टाचार के सिवाय देश को कुछ भी नहीं मिला।

मावती ने कहा कि शीला दीक्षित जब दिल्ली की मुख्यमंत्री थीं तो वह उत्तर प्रदेश के लोगों का बेहद अपमान करती थीं। कांग्रेस सवर्ण समाज को गुमराह कर रही है। कांग्रेस की अपर कास्ट को आर्थिक आधार पर 10 प्रतिशत आरक्षण देने की बात धोखा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के साथ उप्र में सबसे ज्यादा समय तक सत्ता में रही है, अपनी गलत नीतियों के कारण ही कांग्रेस सत्ता से गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493