भाजपा सरकार को नहीं सुनाई दे रही महिलाओं, बच्चियों की चीखें : सपा

पार्टी का कहना है कि सरकार का काम बस बयानबाजी करके दुष्कांडों पर पर्दा डालना रह गया है। तमाम घटनाओं के दोषी खुलेआम घूम रहे हैं। महिलाएं और बच्चियां आतंकित और भयभीत हैं। स्वयं पुलिसकर्मियों का भी मनोबल गिरा हुआ है। पार्टी ने कहा है कि भाजपा सरकार के बहरे कानों को महिलाओं और बच्चियों की चीखें सुनाई नहीं दे रही है।

समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चैधरी ने कहा कि सच तो यह है कि पूरे प्रदेश में नृशंस हत्याएं, लूट और दुष्कर्म की बाढ़ आ गई। पुलिस प्रशासन अपराधों के नियंत्रण में विफल साबित हो रहा है। अपराधी पुलिस बल पर हमलावर हो रहे हैं। बिजनौर में पुलिस इंस्पेक्टर की सरेशाम गुण्डों ने निर्मम हत्या कर दी। कई थानों पर सत्तारूढ़ दल के लोग हमले कर चुके हंै।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के बहरे कानों को महिलाओं और बच्चियों की चीखें सुनाई नहीं दे रही है। गुंडों के डर से कई महिलाओं ने घर से निकलना बंद कर दिया है और छात्राओं ने स्कूल-कालेज जाना बन्द कर दिया है।

सपा प्रवक्ता ने कहा कि अखिलेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के सुनिश्चित प्रबंध किए थे। भाजपा सरकार के आते ही प्रशासनतंत्र शिथिल हो गया है। पूरे राज्य में दहशत का माहौल है।

उन्होंने कहा कि विडंबना है कि भाजपा के मुख्यमंत्री बयान तो बहुत सख्त देते हैं लेकिन अमल में कहीं भी वह सख्ती नहीं दिखाई देती है। बिना कानून भाजपा का राज चल रहा है। प्रवक्ता ने कहा कि यह कैसी सरकार है जिसके पैर 100 दिन में ही उखड़ गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493