पार्टी का कहना है कि जब भाजपा के नेता अपराधियों को छुड़ाने के लिए प्रदेश के थानों पर आक्रमण करेंगे तथा पुलिस की पिटाई करेंगे तो निश्चित रूप से सरकार और पुलिस का मनोबल गिरेगा।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. हिलाल अहमद ने गुरुवार को कहा, “आज प्रदेश की पुलिस की यह हालत हो गई है कि वह प्रदेश के मंत्रियों की सुरक्षा करने में भी असमर्थ है। हालत यह है कि बरेली में एक मंत्री और भाजपा के विधायक सत्यवीर त्यागी पर फायरिंग की गई। दुष्कर्म, डकैती, चोरी, राहजनी, हत्या की घटनाएं आम हो गई हैं, जिससे प्रदेश की जनता बुरी तरह त्रस्त है।”
प्रवक्ता ने कहा कि यदि प्रदेश की कानून व्यवस्था तुरंत सही नही की गई, तो निश्चित रूप से प्रदेश में रहना मुश्किल हो जाएगा। जनता आज प्रदेश में जंगलराज से जूझ रही है और प्रदेश के मुख्यमंत्री केरल की कानून व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं।
dharmpath.com dharmpath