भाजपा सांसद के खिलाफ गैर जमानती वारंट, 10 को होगी पेशी (लीड-1)

इसको लेकर मामला दर्ज हुआ और कोर्ट ने उन्हें पेशी के लिए बुलाया था, लेकिन कोर्ट में पेश नहीं होने पर अब उनके खिलाफ वारंट जारी हुआ है। अब 10 सितंबर को भाजपा सांसद कोर्ट में हाजिर होंगी।

2009 के लोकसभा के चुनाव के दौरान मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इकौना में जनसभा होनी थी। उस सभा में मौजूदा सांसद और भाजपा नेत्री सावित्री बाई फुले ने जगतजीत इंटर कॉलेज में हो रही जमसभा में भड़काऊ भाषण दिया था, जिसके बाद इनके खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज हुआ था।

इस मामले में इन्हें जमानत तो मिल गई थी, लेकिन उसके बाद से लगातार ये कोर्ट से गैरहाजिर रही। इसे गंभीरता से लेते हुए श्रावस्ती सीजीएम कोर्ट से इनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करते हुए कहा है कि सांसद 10 सितंबर को कोर्ट में पेश हों।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493