भाजपा सांसद, विधायक का कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

भोपाल, 8 जुलाई, (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के खिलाफ आम आदमी से लेकर कार्यकर्ताओं तक का असंतोष खुलकर सामने आने लगा है। राजधानी में रविवार को सांसद आलोक संजर और विधायक रामेश्वर शर्मा को अपने ही कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। बात धक्का-मुक्की तक पहुंच गई।

उल्लेखनीय है कि कोलार क्षेत्र में रविवार को एक सड़क के भूमिपूजन का कार्यक्रम आयोजित था, जहां क्षेत्रीय पार्षद बन फूल मीणा के पति श्याम मीणा सीधे तौर पर विधायक और सांसद आलोक संजर का विरोध करने लगे।

मीणा ने कहा कि सड़क का भूमि-पूजन हो चुका है, और अब आप लोग दोबारा उसका भूमि पूजन नहीं कर सकते।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रामेश्वर शर्मा और सांसद संजर का पार्षद पति ने विरोध जारी रखा। बात धक्का-मुक्की तक पहुंच गई, और बाद में दोनों के समर्थकों में हाथापाई की स्थिति बन गई। हालांकि, बाद में किसी तरह मामला संभल गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493