भाजपा सालों से गांधीजी की छवि को नुकसान पहुंचा रही है : कांग्रेस सांसद

पणजी, 11 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद शांताराम नाईक का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख नेताओं द्वारा लगातार कई सालों से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की छवि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

नाईक ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा बीते शुक्रवार को गांधीजी को ‘चतुर बनिया’ कहे जाने से एक दशक पहले मनोहर परíकर ने गोवा के मुख्यमंत्री के अपने पहले कार्यकाल के दौरान गांधी जयंती की छुट्टी को रद्द कर दिया था।

नाईक ने रविवार को जारी अपने बयान में कहा, “कुछ साल पहले गोवा की भाजपा सरकार ने राज्य में दो अक्टूबर गांधी जयंती की राष्ट्रीय छुट्टी, गुड फ्राइडे की छुट्टी और ओल्ड गोवा महोत्सव को रद्द करने संबंधी सरकारी अधिसूचना जारी की थी, जिसके जरिए राष्ट्रपिता और अल्पसंख्यक समुदाय के प्रति नफरत को दिखाया गया था।”

विवादित अधिसूचना नवंबर 2001 में जारी की गई थी और बाद में काफी विरोध के चलते इसे वापस ले लिया गया था।

नाईक के मुताबिक, भाजपा दशकों से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से गांधीजी का अपमान करने के बाद सियासी कारणों से उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण करती रही है। उन्हें (भाजपा को) आत्मनिरीक्षण करना चहिए और गांधी की हत्या करने वाले तत्वों की पहचान करनी चाहिए।

रायपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने गांधी को ‘चतुर बनिया’ और एक दूरदर्शी शख्स कहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493