भाजपा से निष्कासित नेता दयाशंकर आत्मसमर्पण कर सकते हैं

लखनऊ, 29 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निष्कासित हुए नेता दयाशंकर सिंह की गिरफ्तारी पर रोक की अर्जी खारिज होने के बाद वह आत्मसमर्पण कर सकते हैं, जिसके मद्देनजर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने के लिए घेराबंदी तेज कर दी है। इस मामले की अगली सुनवाई आठ अगस्त को होनी है।

लखनऊ की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मंजिल सैनी ने बताया कि दो-तीन दिन में पुलिस अदालत से दयाशंकर के खिलाफ कुर्की का आदेश हासिल कर लेगी। कुर्की के आदेश जारी होने पर दयाशंकर की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। ऐसे में समर्पण करने के अलावा उनके पास दूसरा कोई रास्ता नहीं बचेगा।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को पुलिस टीम सादे कपड़ों में अदालत के आसपास तैनात की गई।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के बाद दयाशंकर के खिलाफ हजरतगंज थाने में एससी-एसटी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज करायी गई थी, जिसके बाद से ही दयाशंकर सिंह फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

इस मामले में दयाशंकर की पत्नी स्वाति सिंह ने भी मायावती और बसपा नेता नसीमुददीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493