नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव की बुधवार को जारी मतगणना में जीत की ओर अग्रसर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा चार महीने में दिल्ली को स्वच्छ बना देगी। उन्होंने साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इस्तीफा मांगा।
तिवारी ने कहा, “हम अगले चार महीने में दिल्ली को स्वच्छ बना देंगे। यह एक साफ-सुथरा, गंदगी तथा रोग से मुक्त शहर होगा। “
तिवारी ने समाचार चैनल सीएनएन न्यूज 18 को बताया, “आप ने दिल्ली की जनता को धोख दिया है। लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। केजरीवाल को इस्तीफा दे देना चाहिए। लोग चाहते हैं कि वह इस्तीफा दें।”
dharmpath.com dharmpath