भाड़े के व्यक्ति ने बनाया था बैंकाक विस्फोट के लिए बम

बैंकाक, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। बैंकाक में एक मंदिर में हुए घातक विस्फोट मामले में गिरफ्तार ताजा संदिग्ध ने स्वीकार किया है कि पहले उसने बम बनाया और उसके बाद उसे लगाने के लिए पीली शर्ट वाले संदिग्ध को सौंप दिया था।

समाचार पत्र ‘बैंकाक पोस्ट’ के मुताबिक, 25 वर्षीय यूसुफ मीरअली को सा काओ प्रांत से पहली सितंबर को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मीरअली ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसके आका ने उसे बम बनाने का सामान खरीदने के लिए कहा था। उसने सामान जुटाकर अपने कमरे पर बम तैयार किया, ्र जिसे उसने बैंकाक के नोंग चोक जिले में किराए पर लिया था।

सूत्र ने बताया कि मीरअली ने अपने आका के बारे में इससे ज्यादा जानकारी नहीं दी। उसने कहा कि उसने 17 अगस्त को बम तैयार कर लिए थे। उसके बाद वह हुआ लामफोंग रेलवे स्टेशन पर गया और बम एक पीली शर्ट पहने व्यक्ति को सौंप दिए, जिसने बाद में बम एरावन मंदिर में रखे थे।

एरावन मंदिर में हुए बम विस्फोट में 20 लोगों की मौत हुई थी और 150 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

मीरअली से पूछताछ कर रहे अधिकारियों ने बताया कि कैमरे की फुटेज में उसे पीली शर्ट वाले संदिग्ध व्यक्ति के साथ मंदिर के आसपास देखा गया। पुलिस को शक है कि इसी पीली शर्ट वाले व्यक्ति ने मंदिर में बम रखे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493