भारत:प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के लिए आर्थिक मदद की घोषणा की

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार, 9 सितंबर को बाढ़ से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश के लिए 1,500 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की है. पीएम मोदी ने बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदाओं की वजह से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये मुआवजा देने की भी घोषणा की. वहीं, गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 50-50 हजार रुपये देने की बात कही.

इससे पहले उन्होंने राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे भी किया. इसके बाद, राहत और पुनर्वास उपायों की समीक्षा और नुकसान का आकंलन करने के लिए कांगड़ा में एक आधिकारिक बैठक की. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस कठिन समय में राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करेगी और हर संभव सहायता उपलब्ध करवाएगी.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493