न्यूयॉर्क, 24 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारतीय मूल के विन्स छाबरिया समेत 11 न्यायाधीशों को पूर्णकालिक न्यायाधीश नियुक्त किया है।
मर्करीनयूज डॉट कॉम ने रविवार को बताया कि दक्षिणी जिले कैलिफोर्निया की अदालत में न्यायाधीशों के 14 पद रिक्त पड़े थे। इनमें से अब 11 पर न्यायाधीशों की नियुक्ति हो गई है।
इन सभी 11 न्यायाधीशों की नियुक्ति से पहले सीनेट में इस मामले में सुनवाई हुई। सीनेट की मुहर के बाद इनकी नियुक्ति पर मुहर लग गई।
ओबामा ने 46 साल के छाबरिया को 25 जुलाई, 2013 को कैलिफोर्निया की जिला अदालत में जिला न्यायाधीश के पद के लिए नामित किया था।
छाबरिया का जन्म 1969 में सैन फ्रांसिस्को में हुआ था। उन्होंने 1998 में कैलिफोर्निया-बर्कले विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री हासिल की थी।
dharmpath.com dharmpath