किंग्स्टन (जमैका), 24 अगस्त (आईएएनएस)। बीजिंग में जारी विश्व एथलेटिक्स चैंम्पियनशिप में 100 मीटर की रेस जीतने वाले उसेन बोल्ट के लिए उनके देश जमैका के प्रशंसकों ने एक बार फिर खुशी जाहिर की।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार जमैका ऑब्जर्वर ने बताया कि कैरेबियाई देश के लोग बोल्ट की इस बेहतरीन जीत से खुश हैं। बोल्ट ने रविवार को विश्व एथलेटिक्स चैंम्पियनशिप मे जस्टिन गाटलिन को हराकर अपना 100 मीटर रेस का खिताब बरकरार रखा।
बोल्ट के प्रशंसक कार्ल हेनरी ने कहा, “इस व्यक्ति ने हमारे देश जमैका के लिए बहुत कुछ किया है। जब हमारे पास कुछ नहीं था तब उन्होंने हमें आशा दी। बधाई हो बोल्ट।”
जहाब ने ट्विटर पर लिखा, “जब आप अच्छे होते हैं तो अच्छे होते हैं। बधाई हो बोल्ट। विश्व आपके कदमों में झुक गया है।”
dharmpath.com dharmpath