भारतवंशी आस्ट्रेलियाई चालक का अवैध टैक्सी संचालन से इंकार

पर्थ, 8 जून (आईएएनएस)। वैश्विक कैब कंपनी उबेर के भारतीय मूल के आस्ट्रेलियाई चालक ने सोमवार को गैरकानूनी रूप से टैक्सी के संचालन के आरोपों से इंकार किया।

‘डब्ल्यूए टुडे’ ऑनलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिमी आस्ट्रेलिया के पर्थ मजिस्ट्रेट अदालत में सुखविंदर सिंह ने बिना अनुमति के टैक्सी के रूप में एक वाहन के इस्तेमाल संबंधी आरोपों से इंकार किया।

सुखविंदर हालांकि व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश नहीं हुए। उनकी ओर वकील पीटर हैग ने इस मामले में उनके दोषी नहीं होने की दलीलें दी।

सुखविंदर को 30 जून को अदालत में पेश होना है।

गौरतलब है कि पश्चिमी आस्ट्रेलिया में उबेर के 20 चालकों पर राज्य में गैरकानूनी रूप से टैक्सी चलाने के आरोप लगे हैं, जिसमें सुखविंदर अभियोजन पक्ष का सामना करने वाले पहले व्यक्ति हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493