Saturday , 18 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » खेल » महिला विश्व कप में थाईलैंड पर भारी पड़ा नार्वे

महिला विश्व कप में थाईलैंड पर भारी पड़ा नार्वे

ओट्टावा (कनाडा), 8 जून (आईएएनएस)। नार्वे की महिला टीम ने फुटबाल विश्व कप मुकाबले में थाईलैंड को 4-0 से हरा दिया।

रविवार को खेले गए ग्रुप-बी मुकाबले में नार्वे की ओर से इराबेल हार्लोवसेन ने दो गोल किए। इसी ग्रुप में जर्मनी ने आइवरी कोस्ट को 10-0 से हराया।

वर्ष 1995 में विश्व कप जीतने वाली नार्वे की टीम अब चार दिन बार जर्मनी से भिड़ेगी, जिसके बाद इस ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली टीम का नाम तय होगा।

थाईलैंड के खिलाफ नार्वे ने 34 मिनट में ही 3-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। ट्रिने रोनिंग ने टीम के लिए पहला गोल किया। यह गोल 15वें मिनट में हुआ।

महिला विश्व कप में थाईलैंड पर भारी पड़ा नार्वे Reviewed by on . ओट्टावा (कनाडा), 8 जून (आईएएनएस)। नार्वे की महिला टीम ने फुटबाल विश्व कप मुकाबले में थाईलैंड को 4-0 से हरा दिया।रविवार को खेले गए ग्रुप-बी मुकाबले में नार्वे की ओट्टावा (कनाडा), 8 जून (आईएएनएस)। नार्वे की महिला टीम ने फुटबाल विश्व कप मुकाबले में थाईलैंड को 4-0 से हरा दिया।रविवार को खेले गए ग्रुप-बी मुकाबले में नार्वे की Rating:
scroll to top