भारतवंशी की रोटीमेकर मशीन को 1.15 करोड़ डॉलर निवेश मिला

सिंगापुर, 24 जुलाई (आईएएनएस)। सिंगापुर में भारतीय मूल की इंजीनियर की स्वचालित रोटीमेकर मशीन को विभिन्न कंपनियों से दूसरे दौर के निवेश में 1.15 करोड़ डॉलर प्राप्त हुए हैं। इस रोटीमेकर को सात साल पहले विकसित किया गया था। मीडिया रपट से यह जानकारी प्राप्त हुई।

नेशनल युनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर की मैकेनिकल इंजीनियर प्रनोति नागरकर इसरानी ने 2009 में ‘स्टार्टअप सिंगापुर’ प्रतियोगिता में अपनी स्वचालित रोटीमेकर मशीन की पेशकश कर यह प्रतियोगिता जीत ली थी।

इसके बाद उसने अपने पति के साथ मिलकर उत्पाद डिजाइन कंपनी ‘जिंपलिस्टिक’ खोली। इसके तहत उन्होंने ‘रोटीमैटिक’ ब्रांड के नाम से इस रोटीमेकर का प्रचार किया।

वेबसाइट ‘टेकइनएशिया डॉट कॉम’ के मुताबिक, ‘जिंपलिस्टिक’ ने अब दक्षिणपूर्व एशिया स्थित एनएसआई वेंचर्स और जर्मनी की रॉबर्ट बॉश वेंचर कैपिटल से 1.15 करोड़ डॉलर के निवेश की घोषणा की है।

प्रनोति के पति और ‘जिंपलिस्टिक’ के सीईओ ऋषि इसरानी ने कहा, “यह साल हमारे लिए बहुत अच्छा रहा है और यह नई भागीदारी हमारे उत्पाद में सुधार में मदद करेगी।”

यह स्वचालित रोटीमेकर अपने 15 सेंसरों का इस्तेमाल कर मशीन में डाली गई सामग्रियों का पता लगाकर यह निर्धारित करता है कि इन सामग्रियों को मिश्रित करना है।

एक मिनट के अंदर ही एक सपाट गोल रोटी मशीन से बाहर आ जाती है। ठीक उसी तरह से जिस तरह से फोटोकॉपी मशीन से कोई कागज बाहर निकलता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493