चेन्नई, 24 जुलाई (आईएएनएस)। सोने की कीमत शुक्रवार को 2,380 रुपये प्रति ग्राम से घटकर 2,344 रुपये प्रति ग्राम हो गई। इस गिरावट से सोने के आभूषणों की बिक्री बढ़ गई है। उद्योग क्षेत्र के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उम्मीद है कि सोने की कीमत में इससे अधिक गिरावट भी हो सकती है।
मद्रास ज्वेलर्स एंड डायमंड मर्चेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जयंतीलाल चलानी ने यहां आईएएनएस को बताया, “दक्षिणी तमिलनाडू में आभूषण की दुकानों में बिक्री में तेजी आई है। उनके मुताबिक, सोने के आभूषणों की बिक्री लगभग 30 प्रतिशत बढ़ गई है। चेन्नई में भी बिक्री अच्छी है।”
उनके मुताबिक, सोमवार को सोने की कीमत में और गिरावट हो सकती है।
dharmpath.com dharmpath