भारतवंशी निक्की हैली संयुक्त राष्ट्र में ट्रंप की दूत होंगी?

वाशिंगटन, 23 नवंबर (आईएएनएस)। दक्षिणी कैरोलिना राज्य की गर्वनर भारतीय मूल की अमेरिकी निक्की हैली ने संयुक्त राष्ट्र के लिए अमेरिकी दूत के रूप में पदभार संभालने का नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। वाशिंगटन पोस्ट ने यह जानकारी दी है।

ट्रंप के इस फैसले से उनके कैबिनेट स्तर के पद पर पहली महिला नियुक्त हो जाएंगी।

एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर वाशिंगटन पोस्ट से कहा कि ट्रंप की टीम ने अभी तक इस फैसले की घोषणा नहीं की है।

समाचार पत्र के अनुसार, हैली (44) के माता-पिता प्रवासी भारतीय हैं। बतौर गवर्नर यह उनका दूसरा कार्यकाल है और उन्होंने इस दौरान व्यापार और श्रम के क्षेत्र में काम किया है, लेकिन उन्हें कूटनीतिक अनुभव ज्यादा नहीं है।

हालांकि अमेरिकी सेना और राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर उनका रुख जीओपी (रिपब्लिकन पार्टी) के रुख से मेल खाता है।

ट्रंप ने प्रमुख प्रशासनिक पदों के लिए बैठकों के दौर के हिस्से के रूप में पिछले सप्ताह न्यूयॉर्क में स्थित ट्रंप टॉवर में हैली से मुलाकात की थी।

हैली के साथ ही मिट रोमनी को भी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है, जो विदेश मंत्री के पद की प्रबल दावेदार हैं। हैली और मिट दोनों ही 2016 के प्रचार अभियान के दौरान देश में मुस्लिमों के प्रवेश पर अस्थायी रोक समेत कई मुद्दों पर ट्रंप की आलोचक रही थीं।

ट्रंप प्रशासन संभवत: हैली के मजबूत संचार कौशल और समस्या को सुलझाने की क्षमता पर भरोसा कर रहा है, जो संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के प्रतिनिधि के लिए बेहद जरूरी है।

इस नियुक्ति की पुष्टि होने पर ट्रंप के एक शीर्ष सहयोगी, साउथ कैरोलिना के लेफ्टिनेंट गवर्नर हेनरी मैकमास्टर हैली का स्थान लेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493