भारतीय अन्तरिक्ष-यात्री राकेश का जन्मदिन आज

भारत के पहले और विश्व के 138 वें अन्तरिक्ष यात्री राकेश शर्मा का आज 66 वाँ जन्मदिन है। उनका जन्म 13 जनवरी 1949 को पंजाब के पटियाला शहर में हुआ था।

9Rakesh-Sharma21984 में भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन और सोवियत संघ के इण्टरकॉसमॉस कार्यक्रम के एक संयुक्त अन्तरिक्ष अभियान के दौरान राकेश शर्मा आठ दिन तक अन्तरिक्ष में रहे। ये उस समय भारतीय वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर और विमानचालक थे। 2 अप्रैल 1984 को दो अन्य सोवियत अन्तरिक्षयात्रियों के साथ सोयूज टी-11 में राकेश शर्मा अन्तरिक्ष में गए थे। इस उड़ान के दौरान उन्होंने अन्तरिक्ष से उत्तरी भारत की त्तस्वीरें खींची।उनकी अन्तरिक्ष उड़ान के दौरान भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी ने जब राकेश शर्मा से यह पूछा कि ऊपर अन्तरिक्ष से भारत कैसा दिखता है तो राकेश शर्मा ने उत्तर दिया- “सारे जहाँ से अच्छा”। तब राकेश शर्मा के इस जवाब ने हर हिन्दुस्तानी को रोमांचित कर दिया था। इस अन्तरिक्ष उड़ान के बाद भारत सरकार ने उन्हें अशोक चक्र से सम्मानित किया था। रेडियो ’स्पूतनिक-रूस’ उन्हें उनकी 66 वीं जयन्ती पर हार्दिक शुभकामनाएँ देता है और उनके स्वस्थ, सकुशल व सुखी रहने की कामना करा है।

रेडिओ रूस से

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493