भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला ने पूरा किया 28 घंटे का सफर

फ्लोरिडा-अंतरिक्ष यात्रा पर जाने वाले दूसरे भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला ने इतिहास रच दिया है. वो अपने अन्य साथी एस्ट्रोनॉट्स के साथ स्पेस स्टेशन की डॉकिंग प्रक्रिया को पूरी कर ली है. इस सफर को तय करने में शुभांशु शुक्ला समेत चारों एस्ट्रोनॉट को 28 घंटे का समय लगा. आपको जानकर गर्व होगा कि इस मिशन को लीड शुभांशु शुक्ला ही कर रहे हैं, वो 14 दिन स्पेस स्टेशन में रुकने का प्लान है और फिर धरती वापसी के लिए वहां से रवाना होंगे. प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक्सिओम-4 (Ax-4) मिशन के तहत पृथ्वी से रवाना हुआ ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का ड्रैगन कैप्सूल इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से जुड़ गया है.

लखनऊ में जन्मे शुक्ला की उड़ान फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39ए से सुबह 2:31 बजे ईडीटी (भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे) पर फाल्कन 9 रॉकेट पर एक नए स्पेसएक्स ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट में लॉन्च हुई थी. नासा ने एक अपडेट में बताया था, ‘बुधवार को 2:31 बजे ईडीटी पर कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च होने के बाद स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान पृथ्वी की परिक्रमा कर रहा है और अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की ओर बढ़ रहा है, जिसमें एक्सिओम मिशन 4 के चालक दल के चार सदस्य हैं.’ ड्रैगन में एक्स-4 कमांडर पैगी व्हिटसन, पायलट शुभांशु शुक्ला और मिशन विशेषज्ञ स्लावोज उज्नान्स्की-विज्निएव्स्की और टिबोर कपू सवार हैं.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493