तिरुवन्नामलै-एक पिता ने अपने बच्चों से मिले अपमान का बदले में उन्हें अपनी संपत्ति ना देने का फैसला किया है. आज के समय में दुनिया के किसी न किसी कोने में ऐसा जुल्म हो रहा है, जिससे लगता है कि ये अब दुनिया का आखिरी दौर है. ये किस्सा तमिलनाडु के तिरुवन्नामलै जिले का है, यहां के केसवपुरम गांव के रहने वाले सेना से रिटायर एस विजयन अरनी नाम के शख्स का कहना है कि उनकी बेटियां उनपर संपत्ति सौंपने का दवाब बना रही थी. रोज की आम जरुरतों के लिए उन्हें तंग कर रहीं थी. उन्हें रोज के खर्च पानी के लिए भी ताने मिलते थे. इन तमाम तरह के अपमानों से तंग आकर उन्होंने अपनी संपत्ति के कागजात अरुलमिगु रेनुगम्बाल अम्मन मंदिर को दे दिए.
अरुलमिगु रेनुगम्बाल अम्मन मंदिर की दान पेटी 24 जून को खोली गई तो उसमें पैसों के साथ संपत्ति के दस्तावेज भी मिले. संपत्ति के पेपरों के साथ सेना से रिटायर एस विजयन अरनी ने एक लेटर भी छोड़ा था, जिसमें उन्होंने साफ लिखा कि वह इस संपत्ति को मंदिर को अपनी इच्छा से दे रहे हैं.
एस विजयन अरनी ने जो संपत्ति मंदिर को दी उसमें दो अलग जगहें हैं, एक जमीन मंदिर के पास स्थित है. दूसरा एक मंजिला मकान है, दोनों की कीमतें करीब 4 करोड़ हैं.
dharmpath.com dharmpath