नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार से ब्राजील के महानगर रियो डी जेनेरियो में शुरू हो रहे ओलम्पिक खेलों के लिए भारतीय दल को शुभकामनाएं दी हैं।
सोनिया ने कहा, “ओलम्पिक में हर एक भारतीय खिलाड़ी कड़ी मेहनत, उत्कृष्टता, दृढ़ता का प्रतीक है।”
उन्होंने ने कहा, “ओलम्पिक में हर खिलाड़ी को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देना चाहिए।”
सोनिया ने टीम प्रबंधन, प्रशिक्षकों, और ओलम्पिक दल को तैयार करने वाले अन्य संगठनों को भी बधाई दी है।
dharmpath.com dharmpath