इस्लामाबाद, 5 अगस्त (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हुए पाकिस्तानी हेलीकॉप्टर से सवार सभी चालक दल के सदस्यों को में सुरक्षित उतार लिया गया। इसकी जानकारी इस्लामाबाद में अफगानिस्तान के राजदूत उमर जखीलवल ने शुक्रवार को दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, उज्बेकिस्तान से रूस जाते हुए मरम्मत और रखरखाव के लिए उतरे हेलीकॉप्टर सवार लोगों को लोगर प्रांत में तालिबान द्वारा बंधक बना लिया गया। इन छह लोगों में एक रूसी नागरिक भी शामिल था।
अफगान अधिकारियों ने कहा कि तालिबान चालक दल के सदस्यों को अपने साथ ले गए। उनकी रिहाई के लिए प्रयास किए जा रहे थे।
तालिबान के प्रवक्ता जबीहउल्लाह मुजीद ने कहा कि वे मामले की सूचना की तलाश में थे।
शुक्रवार को जखीवल ने कहा, “चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।”
उन्होंने इसकी पुष्टि कि चालक दल के सदस्यों को तालिबान ले गया है और राष्ट्रपति अशरफ गनी ने सुरक्षा बलों बंधकों की रिहाई में मदद करने को कहा गया है।
गनी ने कहा, “मुझे आशा है कि इसका शांतिपूर्ण हल होगा।”
पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि हेलीकॉप्टर पंजाब प्रांत का था और उसे अफगानिस्तान हवाईअड्डे के इजाजत की अनुमति मिली हुई थी।
सेना के प्रवक्ता असीम बाजवा ने कहा कि हेलीकॉप्टर के दुर्घटना के करीब एक घंटे बाद सेना प्रमुख जनरल रहील शरीफ ने इसके अभियान के सहयोगी कमांडर जनरल जान निकोलसन से बात की थी।
बाजवा ने आधिकारिक ट्वीट में कहा, “सेना प्रमुख ने निकोलस से बात कर और पंजाब सरकार के हेलीकॉप्टर चालक दल के वापसी में मदद की बात कही।”
बाजवा ने कहा कि अफगानिस्तान सरकार और राष्ट्रीय सेना से भी चालक दल की वापसी के लिए संपर्क किया गया है।
dharmpath.com dharmpath