भारतीय और चीनी महिलाओं की पेंटिंग प्रदर्शनी

कोलकाता, 22 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और चीन की महिला चित्रकारों द्वारा बनाई गई 24 पेंटिंग्स का यहां पर एक प्रदर्शनी में प्रदर्शन किया गया। आयोजकों ने बुधवार को बताया कि 10 दिनों तक चलने वाली इस प्रदर्शनी का आयोजन दो पड़ोसी देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों का प्रदर्शन करने के लिए किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम का नाम मैत्री रखा गया है। इसमें प्रदर्शित होने वाली पेंटिंग्स को 14 नवंबर को जयपुर में हुए इंडिया-चाइना वीमेन आर्टिस्ट्स रेजीडेंसी में बनाया गया था। इन पेंटिंग्स का इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेसंस (आईसीसीआर) में 31 जुलाई तक प्रदर्शन किया जाएगा।

आईसीसीआर के मुताबिक, इन कलाकृतियां में साल दर साल दोनों देशों की कला में हुए विकास का विहंगम दृश्य देखने को मिलेगा।

दोनों देशों से 12-12 प्रतिभागियों ने रेजीडेंसी में भाग लिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493