भारतीय चरमपंथी संबंधों में सुधार नहीं चाहते : बासित

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने कहा है कि भारत के चरमपंथी तत्व उपमहाद्वीपीय संबंधों में सुधार नहीं चाहते। ने यह बात कही।

रेडियो पाकिस्तान के मुताबिक बासित ने एक टेलीविजन कार्यक्रम में बासित ने कहा कि पाकिस्तान बातचीत के जरिए आतंकवाद और कश्मीर सहित सभी तरह के मुद्दों को सुलझाना चाहता है।

रपट में बासित के हवाले से कहा गया, “भारत के इन चरमपंथी तत्वों की वजह से दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड के प्रमुखों के बीच निर्धारित बैठक बाधित हो गई।”

पाकिस्तानी राजदूत ने महाराष्ट्र में बढ़ रही हिंसक घटनाओं पर खेद जताया। उन्होंने कहा कि भारत में मुसलमानों पर चरमपंथी हिंदुओं का हमला चिंता का सबब है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493