जम्मू, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू में मंगलवार को एक मिनी बस के खाई में गिरने जाने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई।
पुलिस ने कहा, “‘उधमपुर जिले में हुई इस दुर्घटना में कम से कम 14 लोग घायल हुए हैं। घायलों में सात महिलाएं और एक लड़की शामिल है। इनमें से सात घायलों की हालत गम्भीर है।”
यह दुर्घटना उस समय हुई जब बस उधमपुर जिले के घोर्डी गांव से रामनगर जा रही थी और चालक का बस पर से नियंत्रण खत्म हो गया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “दुर्घटना में मारे गए 14 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं।”
पुलिस उप-महानिरीक्षक सुरिंदर गुप्ता ने आईएएनएस को बताया, “गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को उधमपुर के सेना के उत्तरी कमान के अस्पताल में भर्ती किया गया है।”
गुप्ता ने बताया कि जिलाधिकारी शाहिद चौधरी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुलेमान सलारिया घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और राहत एवं बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath