भारतीय टीम का हौसला बढ़ाने अहमदाबाद पहुंचे क्रिकेट फैन सुधीर

अहमदाबाद, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। दुनिया भर में क्रिकेट के सबसे बड़े फैन के रूप में अपनी पहचान बना चुके सुधीर कुमार यहां शुक्रवार को कबड्डी विश्व कप में भारत की हौसलाअफजाई करते नजर आए।

बिहार के मुज्जफरपुर निवासी सुधीर गुरुवार को दिल्ली में फिरोजशाह कोटला मैदान पर भारत व न्यूजीलैंड के बीच हुए दूसरे एकदिवसीय मैच के दौरान देखा गया था। अगले दिन वह कबड्डी विश्व कप में भारतीय टीम की हौसलाअफजाई करने अहमदाबाद पहुंच गए।

द एरेना बाय ट्रांसस्टेडिया में सुधीर अपने चिर-परिचित अंदाज में पहुंचे। उनके सीने पर ’10 और तेंदुलकर’ लिखा था। वह खुद को तिरंगे के रंग में रंगे हुए स्टेडियम पहुंचे और जिस अंदाज में क्रिकेट में भारत के अहम पलों में शंख बजाते हैं, उसी अंदाज में यहां भी शंख बजाते देखे गए।

दर्शकों को भी सुधीर के साथ बड़ा मजा आया। जब भी भारत को अंक मिले एरेना में मौजूद 3000 दर्शकों के साथ सुधीर भी तिरंगा लहराते और शंख बजाते। लेकिन जब भारतीय खिलाड़ी पकड़े जाते तो वह निराशा में सिर भी हिलाते।

इस दौरान सुधीर कई मौकों पर कैमरों की नजर में आए। सुधीर को भारत में सचिन और क्रिकेट के सबसे बड़े फैन के रूप में जाना जाता है। सचिन तेंदुलकर से सुधीर के अच्छे ताल्लुकात हैं और यहां तक कि सचिन की जीवनी और सचिन पर बनी फिल्म में भी उनका जिक्र है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493