भारतीय टीम को जीत पर बॉलीवुड से बधाई का तांता

मुंबई, 14 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय टीम को आईसीसी विश्व कप-2015 में मिली लगातार छठी जीत पर हिंदी फिल्म जगत के कलाकारों ने भी सोशल साइट के जरिए अपनी खुशी जताई और टीम इंडिया को नॉकआउट मुकाबलों को लिए शुभकामना दी।

भारत ने शनिवार को अपने आखिरी ग्रुप-बी मुकाबले में जिम्बाब्वे को छह विकेट से हराया। सुरेश रैना और कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने इस जीत में अहम भूमिका निभाई।

फरहान अख्तर ने अपने ट्वीट किया, “हम अब भी अपराजित हैं।”

वहीं, शाहिद कपूर ने ट्वीट किया, “नतीजा जो भी हो लेकिन यह तय है कि विश्व कप में भारत की यह अब तक की सबसे मजबूत टीम है।”

अर्जुन रामपाल ने लिखा, “भारतीय टीम अब भी अपराजित है और चैम्पियन की तरह खेल रही है। सभी खिलाड़ियों पर हमें गर्व है। आगे और ध्यान से खेलने की जरूरत है।”

इसके अलावा रितेश देशमुख, प्रीति जिंटा, श्रीदेवी, दिया मिर्जा, राहुल बोस, सतीश कौशिक, सोफी चौधरी आदि ने भी धौनी और रैना के खेल की प्रशंसा करते हुए भारत की इस जीत पर टीम को बधाई दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493